आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओ में रहता है इस बार नगर निगम में पार्षद और मेयर का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इंडस्ट्रियल एरिया माधोपुर रोड पर नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जे का मामला सामने आने से निगम अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।मौके पर पहुंचे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सलेमपुर के पार्षद धीरज सैनी उर्फ डिंपल और किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने मौके पर जमकर हगामा काटा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
नगर निगम के पार्षद धीरज सैनी उर्फ डिंपल का आरोप है कि माधौपुर रोड़ इंडस्ट्रियल एरिया में निगम की बेशकीमती करोड़ों रुपए की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं जिन पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है अगर इस भूमि पर जल्द कब्ज़ा ना हटा तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे । जिसकीं जिम्मेदारी नगर निगम मेयर की होगी। वही किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि स्थानीय पार्षद पति इस भूमि पर कब्जा करा रहे हैं अगर इस कब्ज़े को जल्द कब्ज़ा मुक्त नहीं किया तो वह आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे।
चौधरी राजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने मेयर गौरव गोयल को इसकी सूचना दी थी लेकिन उन्होंने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया।अगर इस बेशकीमती भूमि के कब्ज़े की जल्द जांच ना हुई और भूमि कब्ज़ा मुक्त ना हुई तो वह आत्महत्या करने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिसकी ज़िम्मेदारी नगर निगम और प्रशासन की होगी। इस मौके पर स्थानीय लोगों में भारी रोष दिखाई दिया। वहीं इस बाबत नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट का कहना है कि भूमि कब्ज़े का मामला उनके संज्ञान में आया है जिसकी नायब तहसीलदार और निगम के अन्य अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं मौके पर पहुंचकर अधिकारी जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे।अगर कब्ज़े का मामला सामने आया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला