आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास को लेकर बेहद गंभीर है जिसका उदाहरण झबरेड़ा विधानसभा मे देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के वह बेहद आभारी हैं जिन्होंने उनकी विधानसभा के राज्य योजना से पांच गांव को दो करोड़ साठ लाख के कार्य स्वीकृत किये गए हैं इस धनराशि से झबरेड़ा विधानसभा के पांच गांव की सड़कों का निर्माण होगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
देशराज कर्णवाल ने बताया कि झबरेडा के अन्तर्गत पॉच विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इन विकास कार्यों में रहीमपुर 36 लाख, इब्राहिमपुर 72 लाख, लाठरदेवा शेख 71 लाख और झबरेडीकला में 82 लाख की स्वीकृत किये गए है इसके लिए वह भाजपा सरकार सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बड़े आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने वायदे लिए किये थे एक गॉव से दूसरे गॉव को जोडने का कार्य वह पूरा कर चुके हैं। इन सभी गांव के कार्य उनके द्वारा शुरू हो चुके हैं भविष्य में कोई भी गॉव ऐसा नही बचेगा जो विकास कार्यो से वंचित रह गया हो।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला