Jan Mudde

No.1 news portal of India

सालियर गांव में हंगामे की भेंट चढ़ा राशन डीलर का चुनाव, बड़ी संख्या में पहुंचे थे ग्रामीण, तनाव को देखते हुए बुलाया गया था भारी पुलिस फोर्स

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं के सालियर गांव में राशन डीलर का  चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया। आलम ये रहा कि इस चुनाव में सालियर के सैंकड़ो  ग्रामीण सुबह सवेरे ही  सरकारी स्कूल में पहुंच चुके थे। राशन डीलर के चुनाव में 63 लोगों ने आवेदन किया था जिसमे ग्रामीणों को हाथ उठाकर अपनी  पसंद का राशन डीलर चुनना था इस दौरान एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी,विनोद गुप्ता, और  ब्लॉक के  कई अधिकारी सुबह सवेरे ही गांव के सरकारी  स्कूल में पहुंच चुके थे लेकिन  भीड़ के हंगामे के दौरान अधिकारियों ने राशन डीलर का चुनाव स्थगित कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों में हंगामा शुरू कर दिया गांव में  तनाव को देखते हुए तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने  लोगों के बढ़ते  हंगामे को शांत किया। दरअसल जैसे ही अधिकारियों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट के आदेश की सूचना ग्रामीणों को दी तो  ग्रामीण भड़क गए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया हालांकि  ग्रामीणों का कहना था कि सभी लोग अपनी मेहनत मजदूरी छोड़ कर सुबह सवेरे से  भूखे प्यासे राशन डीलर के चुनाव में आए थे  लेकिन इस चुनाव को प्रशासन कई घंटे बीत जाने के बाद स्थगित कर दिया जिससे लोगों में भारी रोष है। लोग इतने गुस्से में थे कि उनकी ब्लॉक के  अधिकारियों के साथ भी काफी नोकझोंक होती रही।गौरतलब है कि पिछले दो साल से सालियर गांव के एक राशन डीलर के इस्तीफा देने के बाद इस राशन की दुकान को गांव के दूसरे राशन डीलर के पास अटैच कर दिया था

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ग्रामीण तभी से राशन डीलर के चुनाव की मांग कर रहे हैं हालांकि  कोरोना के चलते भी राशन की दुकान का चयन नहीं हो सका था लेकिन आज राशन डीलर की दुकान के चयन का मामला भी हंगामे की भेंट चढ़ गया।जैसे ही रूड़कीं जॉइंट मजिस्ट्रेट को गांव में राशन डीलर के चुनाव की   हंगामे की सूचना जॉइंट मजिस्टेट तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही चुनाव  स्थगित कर दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369