Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की नगर निगम का भ्रष्टाचार जल्द होगा उजागर, मेयर का दावा बड़े पैमाने पर हुआ है निगम में भ्रष्टाचार

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की नगर निगम के मेयर और पार्षदों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आज अचानक मेयर गोयल मीडिया के सामने आए और उन्होंने साफ-साफ कहा कि नगर निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है जिसका  कुछ पार्षदों को भी  आर्थिक लाभ मिल रहा है जिसके चलते वह मेरा  विरोध कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नगर निगम के पूरे भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। गौरव गोयल ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जो पार्षद आज उनके विरोध में है उसमें भी एक बड़ी साजिश है।गौरव गोयल ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं।

उन्होंने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी दूर तक जा चुकी है पिछले लंबे समय से अधिकारी नगर निगम में जमे हुए हैं ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द उनका स्थानांतरण करा देना चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।पार्षदों द्वारा बोर्ड बैठक बुलाई जाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में  गौरव गोयल ने कहा कि उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को पत्र लिखा था जिसमें पूरी डिटेल पिछली  बोर्ड बैठकों के बारे में लिखित रूप में  मांगी गई थी जिसमे  कितने प्रस्ताव पास हुए  कितने प्रतिशत कार्य हुआ है वह सब डिटेल जल्द ही उन्हें मिल जाएगी ।उसके बाद  ही बोर्ड बैठक बुलाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरव गोयल का कहना है कि वह शहर की जनता के सामने जल्द ही नगर निगम का भ्रष्टाचार  उजागर करने जा रहे हैं जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा उन्होंने कहा कि आईआईटी से सड़कों की गुणवत्ता की जांच भी  शुरू हो चुकी है जल्द नगर निगम का बड़ा भ्रष्टाचार जनता के सामने आएगा ।उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार रोकने और सरकारी पैसे के दुरुपयोग को रोकने की बात कर रहे हैं इसीलिए कुछ लोग उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रच रहे हैं। जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाएंगे उन्होंने कहा कि सच जल्द ही जनता के सामने आने वाला है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369