आरिफ़ नियाजी
गुरुकुल नारसन में आयोजित राज्य स्तरीय 19वीं सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने उदघाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि नारसन क्षेत्र के युवा कबड्डी और कुश्ती जैसे खेलों में सबसे आगे हैं अगर इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले तो वैभ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं। काजी निजामुद्दीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड सरकार गांव गांव की प्रतिभाओं को आगे लाने में नाकाम रही है 2022 में उत्तराखंड कांग्रेस की सरकार आते ही ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को सरकार आगे बढ़ने का मौका देगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि नारसन क्षेत्र के युवक युवतियां बेहद प्रतिभावान है इतना ही नहीं यहां की बालिकाओं ने भी खेलों में अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनका प्रयास रहेगा कि बालक बालक बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिले उन्होंने कहा कि कबड्डी कुश्ती जैसे खेलों से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है ।उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने का भी अवसर मिलना चाहिए और अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले इसके लिए उनकी पूरी कोशिश रहेगी ।इस मौके पर मोनू प्रधान मन्ना खेड़ी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव राठौर,गौरव चौधरी, संजीव चौधरी, कृष्ण पाल आर्य, विजय चौधरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला