Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन मंगलौर मार्ग पर तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम पर भेजा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

नारसन के नसीरपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।मर्तक  तीस वर्षीय तस्लीम पुत्र नसीम अपनी बाइक से लिब्बारेहड़ी गांव  जा रहा था सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक युवक के शव को सिविल हॉस्पिटल के  पोस्टमार्टम ग्रह पर भेज दिया गया है। दरअसल मंगलौर निवासी तस्लीम पुत्र नसीम आज मंगलवार की शाम को अपनी बाइक से लिब्बरहेरी गांव की ओर जा रहा था तस्लीम जैसे ही मंगलौर रोड पर नसीरपुर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसके बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।मर्तक अपने परिवार में इकलौता था।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक युवक के शव को सिविल हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम गृह पर भेजा गया है जैसे ही सूचना मृतक के परिजनों को पहुंची तो उनमें कोहराम मच गया फिलहाल मंगलौर में सन्नाटा पसरा है। वहीं मर्तक के परिजन सिविल होस्पिटल में पहुंच चुके हैं।वहीं पुलिस को आशंका है कि गन्नो से भरी ट्रॉली से हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369