Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के बेलड़ा गांव में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेल्डा गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से तनाव बना हुआ है हालांकि दोनों पक्षो में कई बार मारपीट तक भी हो चुकी है।आज सोमवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक युवक घायल हो गया ।घायल  को गुम चोट लगी है  जिसे तुरंत रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। बेल्डा गांव निवासी इस्लाम पुत्र हस्मत  का आरोप है कि वह सोमवार को सुबह सवेरे स्वास्थ्य खराब होने के कारण डॉक्टर से दवाई लेकर अपने घर लौट रहा था

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

तभी रास्ते में बैठे आरोपी सोनू उर्फ जावेद शौकीन पुत्र लालू अरबाज पुत्र जावेद शब्बू पुत्र आबिद जावेद कल्लू पुत्र गुलाम आदि ने गाली गलौज करते हुए उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए इसी दौरान ग्रामीण इमरान पुत्र हसमत में आरोपियों से मेरी जान बचाई जिसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

जिसकी  तहरीर उसने सिविल लाइन कोतवाली को दी है।हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है वहीं दूसरी तरफ 17 अक्टूबर को भी इरफान पुत्र घसीटा और बीती 8 अक्टूबर को फैजान  पुत्र इमरान ने भी योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों पर मारपीट के  गंभीर आरोप लगाये थे ।फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वहीं सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369