आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड के अधिकारियों को भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनने के सख्त निर्देश दिए हो लेकिन यह दावे चकबंदी विभाग पर पूरी तरह से खोखले साबित हो पा रहे हैं। जिसके चलते चकबंदी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता जगजीवन राम सांकेतिक धरना दिया और चकबंदी अधिकारियों को कार्यालय में मौजूद रहने की मांग भी की धरने पर बैठे भाजपा नेता जगजीवन राम एएसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को दस से एक बजे तक अपने कार्यालयों में जनता की समस्या सुनने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन रूड़कीं में चकबंदी अधिकारी अपने कार्यलयों से गायब रहते हैं जिन पर मुख्यमंत्री के आदेशों का भी कोई पालन नहीं हो रहा है। आज गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला सयोंजक जगजीवन राम अपने चार साथियों सलीम बेलड़ा और इस्लाम आदि के साथ डिप्टी कार्यालय के सामने सांकेतिक धरने पर बैठ गए जहां उन्होंने चकबंदी अधिकारियों पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी अधिकारी अभी भी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और वह किसानों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।
यहाँ तक कि समय से अपने कार्यालयों में भी नहीं पहुंचते हैं जबकि मुख्यमंत्री के कार्यालयों में रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।हालांकि काफी देर बैठने के बाद रूड़कीं उप जिलाधिकारी को जैसे ही इस बात की जानकारी पहुंची तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए चकबंदी अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद उन्होंने जगजीवन राम को आश्वसन दिया कि कल शुक्रवार को चकबंदी अधिकारी सभी लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सुनेंगे। जिसके बाद भाजपा नेता जगजीवन राम ने अपना धरना समाप्त कर दिया और वापस लौट गए।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला