विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब की दरगाह के सालाना उर्स में हज़ारों ज़ायरीनों की भीड़ उमड़ी है। बड़ी रोशनी के मौके पर देश भर के ज़ायरीन कलियर शरीफ पहुंचे हैं। देर रात तक बड़ी रोशनी के मौके पर उर्स में बड़ी संख्या में ज़ायरीनों की भीड़ बाज़ार में नज़र आई। खानकाहों में कव्वाल अपना कलाम पेश करते रहे। सभी ज़ायरीनों ने हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादर और फूल पेश कर देश की अमन सलामती और भाईचारे की दुआएं मांगी हैं। गौरतलब है कि हज़रत अलाउदीन अली अहमद साबरी का 753वाँ सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
खराब मौसम के चलते छोटी रोशनी में ज़ायरीनो की संख्या बेहद कम थी लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ तो बड़ी रोशनी के मौके पर ज़ायरीनों की संख्या कई हज़ार पहुंच गई जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। दरगाह के महफ़िल खाने में खत्म शरीफ हुआ जिसके बाद सभी ज़ायरीन हज़रत किलकीली साहब, अब्दाल साहब और हज़रत इमाम सहाब की दरगाहों पर हाज़री देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर शाह सुहैल,शाह यावरअली,शाह खालिक मियां,हाफ़िज़ मेराज साबरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला