Jan Mudde

No.1 news portal of India

पत्रकारों के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर प्रेस क्लब ने किया निंदा प्रस्ताव पारित, चैम्पियन के माफी ना मांगी तो होगा प्रेस वार्ता का बहिष्कार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

आज प्रेस क्लब महानगर रुड़की की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 16 अक्टूबर को खानपुर से भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई प्रेस वार्ता  में पत्रकारों के साथ किये गये अभद्र व्यवहार को लेकर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में क्लब में निणर्य लिया गया कि जब तक विधायक द्वारा किये गये अपने व्यवहार पर माफी नही मांग ली जाती तब तक विधायक की प्रेस वार्ता  में भाग नही लेने का निणर्य लिया गया है।

प्रेस क्लब महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा प्रेसवातार् के दौरान पत्रकारों के साथ किये गये अभद्र व्यवहार जिसमें उन्होंने पत्रकार की शैक्षिक योग्यता पूछने के साथ ही छोटी मानसिकता बताया था को लेकर चचार् की गई। विधायक के व्यवहार को क्लब के सदस्यों ने निन्दनीय बताया। क्लब द्वारा विधायक के व्यवहार पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में निणर्य लिया गया कि विधायक द्वारा जब तक पत्रकारों के साथ किये गये दुव्यर्वहार को लेकर सावर्जनिक तौर पर माफी नही मांग ली जाती तब तक प्रेस क्लब महानगर का कोई भी सदस्य भाजपा विधायक प्रणव की प्रेस वार्ता  में शामिल नही होगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

माफी मांगने पर विधायक की प्रेस वार्ता का प्रेसक्लब महानगर पूणर्तः बहिष्कार करेगा। बैठक में पत्रकारों के व्यवहार को लेकर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि किसी भी कायर्क्रम अथवा प्रेस वार्ता में शामिल पत्रकार अपने बेहतर आचरण का परिचय देते हुए जनहित की समस्याओं को उठाने में कोई संकोच नही करेगा। प्रेस क्लब महानगर द्वारा तय किया गया कि पत्रकार किसी भी क्लब से जुड़ा हो यदि उसके साथ कोई परेशानी या दुर्व्यवहार होता है तो प्रेस क्लब महानगर पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

बैठक में महासचिव प्रिंस शर्मा , उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव शादाब अली कुरैशी, कोषाध्यक्ष असलम अंसारी, सदस्यता समिति अध्यक्ष मौहम्मद तहसीन अहमद, निदेशक हरीओंम गिरी, निदेशक नाजिम, निदेशक देवेन्द्र सिंह वमार्, निदेशक कृष्ण गोपाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गोयल, जुबेर काजमी, संदीप चैधरी, विकास भाटिया, सचिन गोस्वामी, सलमान मलिक, शहजाद, डा. अरशद, सुनील पटेल, विशाल यादव, विशाल शमार् आदि पत्रकार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369