Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ के सालाना उर्स की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, भीड़ को लेकर बनाया गया है नया प्लान-नताशा सिंह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर शरीफ सालाना उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं फिलहाल उर्स को देखते हुए अलग से कोतवाली खोली गई है जिसमें  मेला प्रभारी को भी ज़िम्मेदारी दी गई है  एक पीएसी कंपनी को भी कलियर में लगाया गया है।जैसे जैसे उर्स नज़दीक पहुंचेगा वैसे वैसे ही पुलिस फोर्स को  भी बढ़ाया जाएगा।इस बार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ।मेले में चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। खास बात ये है कि मेले में आने वाले संदिग्धों पर  भी पुलिस की नज़र रहेगी।खुफिया विभाग के अधिकारी भी अपनी डियूटी को लेकर बेहद गंभीर हैं।

इस बाबत कलियर पुलिस थाना प्रभारी  प्रशिक्षु नताशा सिंह  ने बताया कि  दरगाह के  उर्स को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगवाया गया है  अलग से मेले के लिए कोतवाली बनाई गई है।अवैध अतिक्रमण और अवैध दुकानों को पहले ही हटवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेले को लेकर बेहद गंभीर हैं किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी सभी स्टाफ बेहतर कार्य कर रहा है।

वहीं नताशा सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए भी पुलिस ने एक प्लान तैयार किया है कि भीड़ को किधर से प्रवेश देना है और किधर से बाहर निकलना है इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पूरा प्लान तैयार किया है।उन्होंने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर तक सभी पुलिस फोर्स मेला क्षेत्र में पहुंच जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369