Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर उर्स में मोबाइल चोरी और जेब कतरों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, पूरा मेला क्षेत्र सी सी टीवी कैमरों की निगरानी में होगा सम्पन्न

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कलियर शरीफ हज़रत साबिर साहब का 752 वां सालाना उर्स  सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से अब सी सी टीवी की निगरानी में रहेगा। मोबाइल चोरी और जेबकतरों के लिए पुलिस ने अलग से प्लान तैयार किया है। इस बार पूरे मेला क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।  दरगाह क्षेत्र के कैमरों के साथ साथ अलग से 15 सी सी टीवी कैमरे भी मेला क्षेत्र में लगाये गए हैं इस बार मोबाइल चोरी और जेब कतरों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहेगी।इस बार चोरी जैसी घटनाओं  पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

गौरतलब है कि साबिर सहाब के सालाना उर्स में हर साल लाखों ज़ायरीन अपनी मन्नत मुरादे लेकर कलियर शरीफ पहुंचते हैं जो दरगाह में हाज़री देते हैं लेकिन अक्सर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी और जेब कटने की शिकायत अक्सर पुलिस  तक पहुंचती हैं लेकिन इस बार ऐसे चोरों से निपटने के लिए अलग से प्लान तैयार किया है खास बात ये है कि पूरे दरगाह क्षेत्र में सी सी टी वी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।इस दौरान कलियर पुलिस थाना प्रभारी प्रशिक्षि  नताशा सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी और जबे क़तरो से निपटने के लिए पुलिस ने आज ही 15 सी सी टीवी  नए कैमरे लगाए हैं दरगाह के कैमरे जो खराब थे उनको भी ठीक कराया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369