आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी ज़ोरदार तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में सरकार बनाने के काफी दावे कर रही है। हालांकि कलियर विधानसभा में पार्टी ने एक पैराशूट प्रतियाशी ज़रूर उतार दिया है जो जनता तो बहुत दूर कलियर विधानसभा के संगठन को भी अपने साथ नहीं जोड़ पाया है। ऐसे में कलियर विधानसभा आम आदमी पार्टी के लिए भारी चुनोती साबित हो सकती है। वहीं अगर आप के संगठन की बात की जाए तो आम आदमी पार्टी कलियर विधानसभा का पूरा संगठन इस पैराशूट प्रतियाशी से बेहद नाराज है।
वह पैराशूट प्रतियाशी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है हालांकि आम आदमी पार्टी के पैराशूट प्रतियाशी अभी तक स्थानीय लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए तरह तरह के हथकंडे ज़रूर अपना रहे हैं लेकिन कलियर विधानसभा के लोग इस पैरशूट प्रतियाशी के कार्यक्रमो से अभी भी काफी दूरी बनाए हुए हैं यहाँ तक कि आम आदमी पार्टी के संगठन के तमाम कार्यकर्ता जिनमे सैनी समाज में अपनी पहचान रखने वाले और आम आदमी पार्टी के बेहद मज़बूत कार्यकर्ता महक सिंह एडवोकेट,ब्रह्म सिंह धीमान,मुकरपुर गांव निवासी मोहतसिम अली, यूनुस हुसैन,और मुसर्रत अली आदि ऐसे पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हैं जिन्होंने कलियर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का बड़े पैमाने पर बीड़ा उठाया लेकिन इस पैराशूट प्रतियाशी के आने से पूरे संगठन ने ही दूरी बना ली है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आज आम आदमी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की संख्या भी उतनी नहीं है जो क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम कर सके।इस प्रतियाशी ने संगठन के लोगों को अपने साथ लेकर चलना भी मुनासिब नहीं समझा और आज संगठन के लोग पार्टी के कार्यक्रम में तो पहुंचते हैं लेकिन इस पैराशूट प्रतियाशी के कार्यक्रम में कोई नहीं पहुंचता। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को लेकर कलियर विधानसभा में लोग कयास लगा रहे थे कि पार्टी स्थानीय व्यक्ति को प्रतियाशी बनाती तो चुनावी परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में हो सकते थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता कि आम आदमी पार्टी कलियर में कुछ करिश्मा दिखा पायेगी।
फिलहाल कलियर विधानसभा की बात की जाए तो यहाँ चुनाव को सबसे अधिक जातीय समीकरण प्रभावित करते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी जिस प्रतियाशी को यहाँ लेकर आई है उनके पास अपना कुछ भी जनाधार फिलहाल नज़र नहीं आ रहा है। अब आने वाला समय ही बताएगा कि आम आदमी पार्टी का पैराशूट प्रतियाशी कितना सफल हो पाता है।वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट महक सिंह सैनी का कहना है कि आगामी 18 अक्टूबर को कर्नल कोठियाल की तिरंगा यात्रा है जिसके लिए संगठन कार्य कर रहा है लेकिन बेहतर होता अगर संगठन स्थानीय किसी कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देता तो परिणाम कुछ और ही होते।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला