पत्रकारिता के क्षेत्र में आपने भिन्न-भिन्न चैनलों के संपादकों के बारे में अक्सर टीवी स्क्रीन पर नाम देखे होंगे और सुना होगा लेकिन कुछ शख्सियत ऐसी होती है जिनको नाम के साथ साथ काम से भी जाना जाता है जी हां हम बात कर रहे हैं ऐसी शख्सियत का जिसका नाम है आशिफ एकबाल , आशिफ एकबाल जी सलाम की इनपुट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने कई बड़े-बड़े दिग्गज राजनेता अभिनेता और बड़े पैमाने पर बड़े उद्योगपतियों के इंटरव्यू किए हैं यही वजह है कि अपनी बेबाक अंदाज में बात को कहना और फिर बारीकी से सवालों के जवाब सामने वाले से सच के रूप में ऊगलवाना आशिफ एकबाल की खासियत है इतनी खासियत के चलते बेस्ट इनपुट एडिटर का अवार्ड परवाज मीडिया ग्रुप की ओर से आशिफ एकबाल को मिला है।

आशिफ एकबाल आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों में वायरल होने वाले शख्स हैं क्योंकि रॉबर्ट वाड्रा जैसी हस्ती का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं इतना ही नहीं आशिफ एकबाल को लंबे समय से तरह-तरह के ऑफर विभिन्न चैनलों से आते रहे लेकिन उन्होंने ज़ी मीडिया मैं कार्यरत रहते हुए किसी भी चैनल को अभी तक ज्वाइन नहीं किया है सूत्रों की माने तो ऐसा भी पता चलता है कि आशिफ एकबाल पर नए जो चैनल लांच होने जा रहे हैं उनको लॉन्च करने की जिम्मेदारी तक के ऑफर आते हैं लेकिन वह मात्र एक ही बात सदा कहते आए हैं
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उनके गुरु उन पर बहुत यकीन करते हैं और वह अपने गुरु का यकीन तोड़ना नहीं चाहते हालांकि अभी तक उनके गुरु का नाम किसी को मालूम नहीं है लेकिन फिर भी वह अपने काम के मामले में बेहद ईमानदार और सतर्क नजर आते हैं यही कारण है कि उनको आज बेस्ट इनपुट एडिटर का अवार्ड से नवाजा गया है बता दें कि आशिफ एकबाल को अवार्ड मिलने के बाद ही बड़े-बड़े दिग्गज पत्रकारों के बधाई संदेश आने शुरू हो गए थे
आशिफ एकबाल को अवार्ड मिलने के बाद तमाम मीडिया कर्मियों की भीड़ हो गई मीडिया कैमरे के सामने उन्होंने इस प्रोग्राम में अपने चेयरमैन श्री सुभाष चंद्रा जी , सीईओ दिलीप तिवारी जी और अपने एडिटर इरफान शेख साहब के साथ तमाम टीम मेम्बर का बहुत शुक्रिया अदा किया…

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला