मोहम्मद शामिक
रुड़की नगर निगम सभागार में अंजुमन उरूज-ए-अदब कमेटी द्वारा आयोजित मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में वैसे तो सभी सराजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे जिनका आयोजन कमेटी द्वारा सम्मान किया गया लेकिन इस कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा का भी जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए ऐसे कार्यक्रमों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि समाज मे आपसी भाईचारे से ही इस देश को मजबूत और आगे बढ़ाया जा सकता है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सचदेवा ने कहा कि मुशायरे और कवि सम्मेलनों से जहां कवि समाज हित मे अपनी बात को प्रमुखता से उठाते हैं तो वहीं इससे आपसी सौहार्द और भाईचारा को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ी के लिए बहुत सी चुनोतियाँ ज़रूर हैं लेकिन अगर उन्हें अच्छे संस्कार और अच्छा माहौल दिया जाए तो काफी सफलता मिल सकती है।इस कार्यक्रम में समाज हित में सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक लोगों को भी सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सहारनपुर बसपा सांसद फजलुर्रहमान, देहरादून से विधायक हरबंस कपूर, भाजपा से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रुड़की मेयर गौरव गोयल, उप जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद उस्मानी सहित अनेकों लोगों को कमेटी के द्वारा शॉल और मोमेंटो देकर पहनाकर सम्मानित किया गया था।

मुशायरे में पहुंचे शायरों ने मनमोहक कलाम पेश कर सभी का मन मोह लिया।शायरों ने आज के राजनीतिक हालात पर जहां अपने कलाम सुनाए तो वहीं कवि सम्मेलन में कवियों ने भी अपनी लाजवाब प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंस राज सचदेवा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शॉल पहनाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और समाज हित में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों अध्यापकों व अन्य सामाजिक लोगों को भी सम्मानित किया गया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला