आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के लाठरदेवाशेख गांव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीब और निर्धन लोगों को योजना का लाभ दिया गया। इस मौके पर महिलाओं की संख्या भी अधिक थी।इस कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत इस कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े हुए थे। इस मौके पर झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब और निर्धन लोगों के लिए फ्री राशन की जो योजना चलाई है ये बहुत ही महत्त्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के किसान और मज़दूर के उत्थान को लेकर बेहद गंभीर हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उनका प्रयास है कि की देश मे कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से जहां गरीब लोग लाभान्वित होंगे वहीं आने वाले समय मे भाजपा को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार भी गांव गांव का तेजी से विकास करने में जुटी है जिसका परिणाम है कि अब गांव गांव के लोग खुशहाल नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा की केंद्र की खाद्यान्न योजना लोगों के लिए खुशहाली लेकर आई है। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने कहा कि आज के समय मे किसी गरीब की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती है देश का गरीब प्रधानमंत्री जिस तरह से गरीबों के हालात को जानते हुए देश के हर गरीब तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ देना चाहते हैं

वहीं कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं भाजपा विधायक ने कहा कि देश का विकास करने में भाजपाई दक्षिण में भाजपा ने इस देश में बड़े पैमाने पर विकास लगाया है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है जिसमें सबसे अधिक विकास देशराज कर्णवाल ने किया हैं ।जितने विकास कार्य देशराज कर्णवाल ने कराये हैं उतने उत्तराखंड के किसी विधायक ने नहीं कराए हैं।
आज झबरेड़ा की जनता देशराज को अपना नेता मान चुकी है और झबरेड़ा में जो विकास की गंगा बही है वह देशराज कर्णवाल की ही देन है ।भाजपा सरकार लगातार गरीबों के लिए योजनाएं चला रही है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश मे नए आयाम स्थापित किये हैं। अन्य मुल्कों में भी भारत की पहचान कराई है।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मुस्तकीम,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,खाद्य आपूर्ति निरीक्षक टीएन शर्मा,नायब तहसीलदार गोपाल लाल ,लेखपाल ओमप्रकाश,सचिव अनुज शर्मा,राशन डीलर अज़हर अली, अध्यक्ष राशन एसोसियेशन अनीस अहमद,शजरे,आलम,नोशाद,हारून,गालिबगौड़,शाहनवाज़,शमीम,मुख्तयार,गगनबिजेंद्र,अफ़ज़ाल इकबाल चुन्धु,नोशाद खान,श्रीमती हाशमी,गुड्डी, सुंदरा, मीर आलम,वसीम पहलवान,मुस्तकीम,फरानीस गौड़,नेत्रपाल,राशिद अली, राशन डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गगन सक्सेना,कलीम अहमद, सतपाल,और बिजेंद्र आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला