मोहम्मद शामिक
अंजुमन गुलाम ए मुस्तफा सोसाइटी द्वारा आज सोमवार की शाम समाज मे आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम करने के लिए जशने ईद ए मिलादुन्नबी कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जो आज शाम के समय जवालापुर के संगम पैलेस वेंकट हॉल आयोजित किया जाएगा। खास बात ये है कि देश मे कौमी यकजहती अमन और मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम को आगे बढ़ाने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब की दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीं शाह अली मंजर एजाज साबरी की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम जहां इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तो वहीं कार्यक्रम में कलियर शरीफ फैजाने वाहिद खानकाह के हज़रत सैय्यद फरीद अध्यक्षता करेंगे।कार्यक्रम का मकसद देश मे अमन सलामती और आपस मे भाईचारा कायम करना है। वहीं इस बाबत हज़रत साबिर सहाब की दरगाह के सज्जादानशी अली मंज़र एजाज़ साबरी उर्फ अलीशा मियां ने बताया कि हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहोअलैहेवस्लम ने जो दुनिया को भाईचारे और प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया है उसी को आगे बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस्लाम मज़हब ने हमेशा भाईचारे का पैगाम दिया है इस्लाम को कुछ लोग बदनाम करते है जबकि इस्लाम मज़हब ने हमेशा सच्चाई और समाज मे आपसी सौहार्द का संदेश दिया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला