आरिफ़ नियाज़ी
नारसन के उदलहेड़ी गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से दो की हालत को नाजुक देखते हुए देहरादून के दूंन हॉस्पिटल रेफर किया गया है। फिलहाल गांव में अफरा तफरी का माहौल है ।दरअसल उदलहेड़ी गांव में एक परिवार में अचानक घरेलू सिलेंडर फट गया जिसमें 14 वर्षीय अवनीश पुत्र प्रवीण, 12 वर्षीय आस्था पुत्री प्रवीण, 10 वर्षीय लकी पुत्र प्रवीण, और 30 वर्षीय कविता पत्नी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
सिलेंडर फटने का धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई जिस परिवार में धमाका हुआ लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े जिसके चलते मौके पर भीड़ भाड़ जमा हो गई। धमका इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार घायल इधर उधर जा गिरे।चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भारी भीड़ पीड़ित परिवार के घर पर जुटने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए सभी घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद सिविल हॉस्पिटल में भेजा है
जहां पर दो की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है इस धमाके के बाद लोग भी काफी दहशत में है वही इस बाबत मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रुड़की भेजा गया था जहां से दो की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला