आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं शहर और देहात में लगातार नशे का कारोबार बढ़ने से लोग बेहद परेशान है आए दिन नशे करने वालों पर पुलिस का शिकंजा रहता है लेकिन नशे के बड़े तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि आए दिन पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है लेकिन उसके बावजूद भी नशे का कारोबार पर लगाम नहीं लग सका है।नशा अब गरीब लोगों को भी अपने चपेट में लेने लगा है। जिसका ताज़ा उदाहरण रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में देखने को मिला जहां एक विधवा महिला का इकलौता बेटा भी नशे की जद में आ गया हालत गंभीर होने पर उसे हायर सैन्टर ऋषिकेश ऐम्स हॉस्पिटल रैफर किया गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
और एक माँ अपने बेटे की ज़िंदगी की दुआ करती रही उसे नहीं मालूम था कि उसका बेटा भी नशे के सौदागरों के पास पहुंच जाएगा।दरअसल रूड़कीं के गांव गांव में नशे का कारोबार अपनी जड़े जमा चुका है नशे ने विधवा महिला के 22 वर्षी के इकलौते बेटे को भी किसी ने नशे का आदि बना दिया है, जिसके बाद महिला का बेटा इतना नशा करने लगा कि उसको रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सैंटर रेफर कर दिया है।
वहीं लगातार मित्र पुलिस भी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है बावजूद इसके नशा कारोबारी नशे का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे
नशे का ग्राफ इतना बढ़ चुका कि आज की युवा पीढ़ी पूरी तरह इसकी गिरफ्त में आ चुकी है।
वहीं इस मामले में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, और आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। और नशे के सौदागरो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला