Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने गणेशपुर में ऋषि हेल्थ केयर हॉस्पिटल का किया उदघाटन, हॉस्पिटल में मिलेंगी लोगों को बेहतर सुविधाएं

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूड़कीं के रेलवे रोड़ गणेशपुर में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने एक निजी होस्पिटल का उदघाटन किया। इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि  रूड़कीं शहर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर में चिकित्सा सेवाएं पहले से बेहतर साबित हुई हैं उन्होंने कहा कि सरकारी  हॉस्पिटल हों या निजी हॉस्पिटल सभी डॉक्टर लोगों को बेहतर उपचार कर रहे हैं। प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉक्टरों को अपने पेशे के साथ साथ समाज सेवा भी करनी चाहिए।भाजपा विधायक ने कहा कि सेवा भाव से किया गया कार्य ही बेहतर होता है डॉक्टरों को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर कुआडरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर रकम सिंह ने कहा कि डॉक्टर  मरीजों के लिए भगवान होता है डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है जिससे लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं। डॉक्टरों को आगे बढ़कर गरीब और निर्धन लोगों की सेवा करनी चाहिए इसे बिज़नेस नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणेशपुर में ऋषि  मैडिकल सैन्टर खुलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।इस मौके पर ऋषि हॉस्पिटल के डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि  उन्हें लोगों की सेवा करनी थी जिसके लिए सबसे बेहतर सेवा किसी का जीवन बचाकर की जा सकती है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि ऋषि हैल्थ केयर हॉस्पिटल  पर लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। गरीब और निर्धन लोगों का भी प्राथमिकता के साथ उपचार किया जाएगा। हॉस्पिटल में ओपीडी, जांच लैब, डिलीवरी, ईसीजी आदि की सुविधा रहेगी।हॉस्पिटल में सभी रोगों का मुनासिब रेट पर उपचार किया जाएगा। रूड़कीं में पहला हॉस्पिटल रहेगा जहां लोगों को आने पर बड़ी राहत मिलेगी।इस मौके पर योगेश कुमार फखरे आलम बिट्टू शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र राठी,राव इमरान,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369