Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की कृषि मंडी में जल भराव से वयापारी और किसान बेहद परेशान, मंडी के अधिकारी बेखबर

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की नवीन कृषि मंडी के अधिकारी भले ही व्यापारियों  किसानों के हित के लाख दावे करते हों लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कृष्ण मंडी परिसर में जलभराव की स्थिति से एक तरफ जहां व्यापारी और किसान बेहद परेशान है तो वही नीचे फड़ लगाने वाले छोटे व्यापारी सबसे अधिक परेशान है। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने कृषि मंडी अधिकारियों से भी की है लेकिन मंडी के अधिकारी कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। आलम यह है कि पूरी मंडी में जलभराव से किसानों की सब्जियां तक खराब होने लगी है नीचे बैठ कर आलू प्याज और सब्जी बेचने वाले छोटे व्यापारी इससे बेहद प्रभावित  है।जल भराव से पूरी मंडी में कीचड़ ही कीचड़ से बाहर से आने वाले लोग भी बेहद परेशान हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि इस बाबत मंडी समिति के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। वही इस बाबत जब नवीन कृषि मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेश त्यागी से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडी में इस समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने बताया कि अभी अभी उन्हें अध्यक्ष पद का   प्रभार मिला है लेकिन जल्द ही पूरी मंडी समिति का वह बारीकी से निरीक्षण करेंगे और जो भी खामियां हैं उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी और किसान हित में ही मंडी को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कृषि मंडी में किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंडी समिति परिसर में जलभराव की स्थिति से व्यापारी से लेकर आम आदमी तक बेहद परेशान है। छोटे वयापारी अपना  सामान भी नहीं बेच पा रहे हैं उधर मंडी के कर्मचारी इन लोगों की समस्या से पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369