मोहम्मद शामिक
नारसन के उत्तम चीनी मिल ने गन्ना किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया है जिससे किसानों ने अब राहत की सांस ली है लिब्बारेहड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर सुशील राठी ने बताया कि उत्तम चीनी मिल ने गन्ना किसानों का 8 करोड़ का बकाया भुगतान कर दिया है जो उनके खातों में पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि उत्तम चीनी मिल ऐसा पहला मील है जिसने गन्ना किसानों के भुगतान को गंभीरता से लिया है हालांकि इस भुगतान को लेकर किसान नेता सुशीला राठी की बड़ी कोशिश मानी जा रही है जिनके प्रयासों से किसानों को भुगतान हुआ है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गन्ना किसान पिछले लंबे समय से गन्ना भुगतान ना होने से बेहद परेशान थे तो वही क्षेत्र के किसान संगठनों ने भी मिल प्रबंधन को भुगतान ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। लेकिन वहीं लिब्बारेहड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रतिनिधि और किसान नेता सुशील राठी लगातार किसानों के भुगतान को लेकर मिल प्रबन्धन पर दबाव बनाते रहे जिसका परिणाम सामने है।उन्होंने किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया है जिससे किसानों को भी बड़ी राहत मिली है।
सुशील राठी ने करोना काल में भी किसानों के भुगतान को लेकर काफी गंभीरता दिखाई थी जिसके चलते उत्तम चीनी मिल के अधिकारियों ने सबसे पहले किसानों के भुगतान को प्राथमिकता दी थी भुगतान होने से वही गन्ना किसान जहां उत्तम चीनी मिल प्रबंधन का आभार प्रकट कर रहे हैं तो वही किसान नेता सुशील राठी का भी किसानों की नज़रों में रुतबा बढ़ा है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला