Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष ने की सासंद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, तालिबान आतंकवाद का समर्थन करने का लगाया आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मुरादाबाद से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है इतना ही नहीं उन्होंने एसएसपी देहरादून को शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने की मांग भी की है। शमीम आलम का कहना है कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक प्रमुख टीवी चैनल पर तालिबान आतंकवाद का समर्थन किया था।जिसके उन्होनें शिकायत कोतवाली पुलिस से लेकर एसएसपी और डीजीपी से भी की थी जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया  कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ऐसा बयान दिया है जो देश द्रोही की श्रेणी में आता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मुसलमान हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान का खाते हैं और पीते हैं लेकिन तालिबान आतंकवाद का समर्थन करते हैं ऐसे मुसलमानों को इस देश मे रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें देश छोड़कर बाहर दूसरे मुल्कों में  चला जाना चाहिए। उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कुछ लोग मुस्लिम समाज के ठेकेदार बनकर उनके नेता बनना चाहते हैं जिनमे एआईएमआई नेता असदुद्दीन ओवैसी सांसद शफीक उर रहमान बर्क और देवबंद से मौलाना लतीफ कासमी जैसे लोग तालिबानी आतंकवाद का समर्थन करके देश के मुसलमानों को गुमराह करके उनका बेवकूफ बनाते आए हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

शमीम आलम ने कहा कि ऐसे लोगों ने मुसलमानों की एजुकेशन  और उनकी तरक्की में कोई योगदान नहीं है। आज तक इन लोगों ने कितने देश मे कौम के लिए मैडिकल सैन्टर दिए कितने आई एस और पीसी एस बनाये  मुसलमानों की  तरक्की में क्या योगदान है ।मुसलमानों  के लिए कोई कार्य  इन नेताओं ने नहीं किया है ऐसे लोगों को मुस्लिम समाज का ठेकेदार बनने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के  लोग समाज में जहर घोलने का काम करते हैं ये लोग भारतीय जनता पार्टी को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं और तरह-तरह की बात करते हैं ऐसे लोगों को पाकिस्तान या तालिबान वाले अफगानिस्तान  चले जाना चाहिए।

हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने कहा कि देवबंद के मौलाना अब्दुल लतीफ ने बद्रीनाथ को बदरुद्दीन मजार बताया था ऐसे लोगों को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।मौलाना अब्दुल लतीफ के खिलाफ भी उन्होंने तहरीर दी है । उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान आजादी के पहले और आजादी के बाद भी भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाता  आया है लेकिन ऐसे मुसलमानों ने उन्हें गुमराह किया है।मुसलमान इस देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकता है लेकिन कुछ लोग मुसलमानों को भड़का कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना  चाहते हैं जो अब नहीं चलेगा।उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस अधिकारियों से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369