राव शामिक
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुट गई है एक तरफ जहां कांग्रेस के बड़े नेता परिवर्तन यात्रा से बेहद गदगद है तो वहीं अब उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के लिए नई रणनीति तैयार की है जिसके चलते रुड़की के प्रमुख समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी रिसर्च डिपार्टमेंट में चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है ।कांग्रेस का यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है ।गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में रिसर्च डिपार्टमेंट में उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो अनुभवी हो और पार्टी के लिए बेहद वफादार हो इतना ही नहीं पार्टी को मजबूत करने में निपुण और योग्य हो।

दरअसल प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी की नियुक्ति से उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है तो वहीं रुड़की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी रिसर्च डिपार्टमेंट में सभी वर्गों को जोड़ने का काम करेंगे और उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नए आयाम देंगे ऐसी पार्टी हाईकमान ने उनसे आशा व्यक्त की है। कांग्रेस के रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रोफेसर एम वी राजीव गौड़ा ने उम्मीद जताई कि प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी के चेयरमैन बनने से उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और प्रो देवेंद्र प्रताप सैनी पार्टी को मजबूत करने में बेहतर साबित होंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वही इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के रिसर्च डिपार्टमेंट की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने दावा की उत्तराखण्ड में 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मज़बूत किया गया है किसी भी पार्टी या संगठन को चलाने के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान बेहद ज़रूरी है।कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता रहा है और आगे भी सम्मान दिया जाता रहेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला