आरिफ़ नियाजी
भारतीय किसान यूनियन बेदी अब उत्तराखंड में अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन बेदी ने अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति कर ली है। भगवानपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने इकबालपुर चीनी मिल प्रबंधन को भी गन्ना किसानों का भुगतान ना होने पर चेतावनी देते हुए कहा कि चीनी मिल जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करें नहीं तो किसान यूनियन बेदी चीनी मिल गेट के सामने आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की जो भी समस्या है भारतीय किसान यूनियन बेदी उन्हें प्राथमिकता के साथ हल कराने का प्रयास करेगी अगर कोई भी अधिकारी किसानों की समस्या को हल्के में लेगा उसके खिलाफ यूनियन आंदोलन और धरने प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेगी। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन बेदी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है पहले से अधिक उनका संगठन मज़बूत हुआ है। भारतीय किसान यूनियन बेदी उत्तराखंड में पूरी मजबूती के साथ किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल कराएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह की कोई योजना आज तक नहीं चलाई है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसान का शोषण इसी तरह से होता रहा तो भारतीय किसान यूनियन बेदी को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस मौके पर यूनियन के उत्तराखंड प्रभारी एवं महासचिव राव कारी नोशाद ने कहा कि अब देश का किसान एकजुट हो चुका है किसान एकजुट होकर ही किसी भी लड़ाई को जीत सकता है उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन बेदी पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है।
इस मौके पर उत्तराखंड के भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश कश्यप ने कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करना ही भारतीय किसान यूनियन बेदी का उद्देश्य है किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस मौके पर किसान नेता बलजिंदर बग्गा, सलीम राणा वसीम अहमद,नौशाद, इमरान, शाहिद प्रधान ,मनव्वर,महेश्वर चौधरी ,मोहम्मद फहीम ताहिर हुसैन, फिरोज आलम आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला