आरिफ़ नियाज़ी
नारसन के लिब्बारेहड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति की द्वितीय वार्षिक निकाय की खुली बैठक समिति कार्यालय में आयोजित की गई। इस एजीएम बैठक में पांच वर्षों का लेखा जोखा रखा गया।इस दौरान समिति का भवन बनाने,कृषि यंत्रों पर अनुदान बढ़ाने,किसानों की समस्या का मौके पर समाधान,और 14 दिन में किसानो का गन्ना भुगतान पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन सुशील राठी ने किया। इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति की अध्यक्ष रेणु रानी ने कहा कि समिति गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है गन्ना विकास समिति के तमाम कर्मचारियों को गन्ना किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं
तो वहीं उत्तम चीनी मिल को भी गन्ना किसानों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए गए हैं किसान छोटी छोटी समस्याओं को लेकर मील अधिकारियों के चक्कर काटते हैं लेकिन वह उन पर गंभीरता से ध्यान नहीं देते हैं अगर ऐसा भविष्य में सामने आया तो सख्त कार्यवाही कि जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर और डेलीगेट्स पहुंचे थे।इस मौके पर समिति के डायरेक्टर सुशील राठी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि 2009 में वार्षिक निकाय का गठन हुआ था 2016 में पहली बैठक हुई थी आज दूसरी बैठक आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बैलेंस शीट ना बनने के चलते बैठक नहीं हो सकी थी। बैलेंस शीट बनने के बाद जो भी प्रतिनिधि बनते हैं उनको बुलाया जाता है। तभी बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में 2011 से 2015 तक के संतुलन पत्र का अनुमोदन हुआ है।जो ऑडिट है उसे पास किया गया है। इसके अलावा कृषि यंत्रों पर किसानों को सब्सिडी पर भी चर्चा हुई है इकबालपुर गन्ना समिति से आज तक बटवारा नहीं हो पाया है उस पर भी चर्चा की गई है नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने बताया कि आज की बैठक काफ़ी सफल रही है कुछ प्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी समिति को दिए हैं जिन्हें बाद में एजेंडे में शामिल कर लिया जाएगा। इस दौरान सुशील राठी ने उत्तम चीनी मिल के अधिकारियों को कैंटीन, शौचालय,और रास्ते जल्द से जल्द ठीक करने के सख्त निर्देश भी दिए। आज की सफल बैठक को लेकर एक तरफ जहां समिति के प्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखने को मिला वहीं समिति के तमाम कर्मचारी भी बेहद अनुशासन में दिखाई दिए। इस दौरान सुशील राठी ने बेहद खूबसूरत तरह से सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया था।
सभी लोग बैठक के बाद सुशील राठी की जमकर सराहना करते नज़र आए। इस बैठक में गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष बृजपाल सिंह,मास्टर नागेंद्र सिंह,वीरेश प्रताप,जितेंद्र नागर,सईद हसन,अनिल राठी,राजदीप चौधरी,अनीस अहमद,बी के चौधरी, अनन्त सिंह,मुकेश कुमार,रमन कुमार, यशमोद,मोहित चौधरी,राजेन्द्र सिंह,शकुंतला देवी,रामरती देवी,जय सिंह,सुरेश सिंह,विशवाश,प्रदीप वर्मा,आशीष नेगी, उत्तम चीनी मिल के केन मैनेजर अनिल सिंह,एजीएम सतेंद्र सहरावत,नीरज सिंह,और बसंत चौहान आदि बड़ी संख्या में किसान और समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला