Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन ने डाडा जलालपुर बिजली घर पर ऊर्जा निगम के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन,खेडी शिकोहपुर गांव में बिजली कटौती का लगाया आरोप

Spread the love

मोहम्मद शामिक

खेड़ी शिकोहपुर गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती और विजिलेंस की छापेमारी से ग्रामीण बेहद परेशान है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डांडा जलालपुर के बिजली घर पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के एसडीओ एल एस नेगी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ीशिकोहपुर और उसके आसपास दर्जनों गांव है जहां पर सिंचाई सिंचाई से खेती की जाती है लेकिन बिजली कटौती से किसान बेहद परेशान है बिजली की कटौती आम बात हो चुकी है जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उर्जा निगम ने शोषण बंद ना किया तो  वह बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल महासचिव राव गुलाम मुजतबा ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से  साफ कर दिया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों  की लापरवाही के चलते ग्रामीणों के मीटर की रीडिंग भी बढ़ाकर भेजी जा रही है जिससे उनके  बिल बढ़कर आ रहे हैं। दूसरी तरफ बिजली की कटौती लगातार  चल रही है जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि आए दिन विजिलेंस की छापेमारी से भी ग्रामीण परेशान आ चुके विजिलेंस की टीम  बिना बताए घरों में घुसकर वीडियो बनाती है भोले भाले लोगों का मानसिक और आर्थिक उत्तपीड़न किया जा रहा है। उर्जा निगम के अधिकारी अगर इसी तरह से किसानों का शोषण करते रहे  तो भारतीय किसान यूनियन ऊर्जा निगम की ईट से ईट बजाने  का काम करेगी।सभी किसान नेताओं ने चेतावनी भीगी भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही का  ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है समय रहते ऊर्जा निगम ने बिजली कटौती पर ध्यान न दिया तो किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राव बिशारत अली, शारिक अली , अफजाल कुरैशी,साबान, राव शाकिर, नईम खां, राव अज़हर,अमजद राणा , अली राणा, मुजक्कीर,राव फरदीन,जावेद , ताहिर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369