Jan Mudde

No.1 news portal of India

2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा संयोजकों की नियुक्ति,मुबशिर रूड़कीं,तीरथ पाल रवि ज्वालापुर के बने सयोंजक

Spread the love

मोहम्मद शामिक

उत्तराखंड में जैसे जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए  सदस्यता अभियान में तेज़ी लाने के लिए हरिद्वार ज़िले की  सभी विधानसभाओं में सयोंजक नियुक्त किये हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी  विधानसभा सयोजको से आशा व्यक्त की है कि इस नियुक्ति से पार्टी को और अधिक मज़बूती मिलेगी। गणेश गोदियाल ने विधानसभा सयोंजक की जो नियुक्ति की है उनमें कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

 जिनमे प्रमुख रूप से  रूड़कीं से इजीनियर मोहम्मद मुबशिर,मंगलौर से प्रधुमन अग्रवाल,पिरान कलियर से मोहम्मद इसरार,झबरेड़ा से योगेश कुमार,भगवानपुर मनीष परमार,हरिद्वार शहर सुमित तिवारी,लक्सर से वेदप्रकाश  वर्मा, जवालापुर से तीर्थपाल रवि,हरिद्वार ग्रामीन से श्रीमती सुनीता सिंह,बीएचएल से कैलाश प्रधान को विधानसभा सयोंजक नियुक्त किया है।सयोंजक नियुक्त होने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी का माहौल है।

रूड़कीं विधानसभा सयोंजक इंजीनियर मोहम्मद मुबशिर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने जो ज़िमेमेदारी उन्हें सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे ज्वालापुर विधानसभा से तीर्थपाल रवि ने दावा किया कि इस बार जवालापुर मे कांग्रेस की पार्टी की जीत होगी लेकिन प्रतियाशी मज़बूत और अपने समाज मे भी पकड़ रखता हो ऐसा प्रतियाशी काँग्रेस को जीत दिलाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369