आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के कृष्णा नगर गली नंबर 20 में पिछले लंबे समय से चली आ रही जलभराव की स्थिति को देखते हुए आज झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल नगर निगम के खिलाफ अपने तीन पार्षदों के साथ धरने पर बैठ गए। जैसे ही इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी और जेई आनन फानन में मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक देशराज कर्णवाल इस समस्या का जल्द समाधान करने का लिखित में आश्वासन दिया जिसके बाद भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि कृष्णा नगर गली नम्बर बीस में बीच सड़क पर जलभराव की समस्या पिछले लंबे समय से चली आ रही है जिससे स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा है। स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान के लिए आज गुरुवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पार्षद डिम्पल सैनी, पार्षद सतीश शर्मा,पार्षद हेमा बिष्ट के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि जल भराव से निजात दिलाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखकर दिया था।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसका बजट पहले सिंचाई विभग तो कभी लोकनिर्माण विभाग में आता रहा जिसके चलते कार्य मे विलंब होता रहा लेकिन अब नगर निगम के अधिकारी इसका स्थाई समाधान निकलने तक कृष्णा नगर की जल निकासी से लोगों को राहत देंगे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता में है जितने विकास कार्य उन्होंने कराये हैं किसी विधायक ने नहीं कराए। इसी दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि जल निकासी बहुत बड़ी समस्या है
लेकिन नगर निगम इस जल निकासी का जल्द से जल्द समाधान करेगा।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि गंदे जल भराव के चलते लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी भी बढ़ सकती है इसलिए जल्द ही इस जल निकासी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया है। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के धरने की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला