Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के इंदिरा पार्क कॉलोनी के पीछे पिछले पांच दिन से खड़ी है लावारिस कार, स्थानीय लोगों में दहशत, पुलिस करेगी जांच

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा पार्क कॉलोनी के पीछे पिछले 5 दिन से एक लावारिस हालत में एक गाड़ी खड़ी है  जिस पर पंजाब का नम्बर अंकित है। बीच रास्ते मे खड़ी इस गाड़ी से वहां से गुजरने वाले लोगों को रास्ते में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई बार स्थानीय लोगों से इस कार के बारे में जानकारी भी लेनी चाही  लेकिन कोई भी शख्स इस कार के बारे में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है यह कार आज भी लावारिस हालत में खड़ी है।

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है ।नसीम पान वाले के घर के सामने बीच रास्ते पर खड़ी है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि पांच दिन बीत जाने के बाद अब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को  दी है पुलिस जल्द ही इस गाड़ी को कब्जे में लेकर सिविल लाइन कोतवाली में पहुंचेगी। हालांकि इस गाड़ी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है गाड़ी किसकी है कौन इसका मालिक है इसकी कोई  भी जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं है।

हालांकि गाड़ी पर जो नंबर पड़ा है वह पंजाब राज्य का  है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है वहीं इस लॉक लगी गाड़ी में एक जोड़ी चप्पल और पानी की खाली बोतलें पड़ी हैं अब पुलिस इस गाड़ी की जांच करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369