Jan Mudde

No.1 news portal of India

लखीमपुर खीरी की घटना से नाराज़ नगर कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल ने फूंका यूपी सरकार का पुतला, की जोरदार नारेबाजी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद रुड़की के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उबाल है दर्जनों काग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चंद्रशेखर चौक पर  पुतला दहन किया और ज़ोरदार नारेबाज़ी की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है और अब किसानों की हत्याएं भी होने लगी है ऐसे ही में योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना से प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है सरकार की दमनकारी नीति के चलते निहत्थे किसानों की हत्या हुई है

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसे किसी भी सूरत में कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को योगी सरकार ने  जानबूझकर  प्रियंका गांधी  को पुलिस हिरासत में कराया है प्रियंका गांधी की  गिरफ्तारी से पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है प्रियंका गांधी किसानों की नेता है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की हत्याओं के बाद मौके पर पहुंची प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में रखना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीं इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रश्मि  चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि योगी सरकार किसानों की हत्या करके किसानों की आवाज को दबाना चाहती है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार की ईट से ईट बजा देंगे लेकिन अपनी नेता का अपमान नहीं होने देंगे। वही इस बाबत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव  चौधरी राजबीर रोड़  मराठा  ने चेतावनी देते हुए कहा कि निहत्थे किसानों  योगी सरकार हमला करके यूपी सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है जिसके चलते योगी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

चौधरी राजबीर रोड़  ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं अगर योगी सरकार ने अपनी मानसिकता ना बदली तो कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर  उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद हरपाल साथी, मंजू, कश्यप मंजू कश्यप ,डॉक्टर अफ़ज़ल खान, भारत भूषण शर्मा, भूपेंद्र धीमान, विकास सैनी, सोनू, राहुल सैनी, विशाल अमन चौधरी,आदि  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369