आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर में पेयजल की समस्या को देखते हुए अब नगर पालिका परिषद ने सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का निर्णय लिया है जिसके चलते 50 से अधिक वाटर कूलर नगर पालिका कार्यालय में पहुंच चुके हैं जिनको लगाने का कार्य भी तेजी से शुरू हो चुका है। इन वाटर कूलर को धार्मिक स्थलों के सामने, सरकारी स्कूल और प्रमुख चौराहों पर। प्रमुख रूप से लगाया जाएगा ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल सके। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली ने बताया कि मंगलौर में पहले से वाटर कूलर नहीं लगे थे लेकिन अब सभी धार्मिक स्थलों के सामने प्रमुख चौराहों और सरकारी स्कूल के आसपास वाटर कूलर लगाए जाएंगे

जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। अज़हर अली ने बताया कि पूरे मंगलोर कस्बे में 100 से अधिक वाटर कूलर का प्रस्ताव पिछली बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है जिन्हें एक कंपनी से खरीदा गया हैं अब वाटर कूलर लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल प्राप्त होगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि मंगलौर कस्बे के विकास को लेकर नगर पालिका परिषद बेहद गंभीर है और लगातार वह। गौरतलब है कि कस्बे में वाटर कूलर ना होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था बाहर से आने वाले लोग भी भीषण गर्मी के मौसम में ठंडा पानी ना मिलने से बेहद परेशान रहते थे लेकिन अब पालिका द्वारा वाटर कूलर लगाए जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला