मोहम्मद शामिक
रुड़की में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरीश रावत के बेहद खास समझे जाने वाले डॉक्टर राकेश गौड़ ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टर राकेश गौड़ ने कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में कांग्रेस को रूड़कीं नगर अध्यक्ष कलीम खान को हटाकर किसी सक्षम और पार्टी में जनाधार वाले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर में तब तक मजबूत नहीं होगी जब तक नगर अध्यक्ष कलीम खान को पार्टी नहीं हटा देती।
उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द से जल्द कलीम खान को उनके पद से मुक्त किया जाए और ऐसे व्यक्ति को नगर अध्यक्ष बनाया जाए जो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में विश्वास रखता हो और कांग्रेस पार्टी के लिए पक्का वफादार हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कलीम खान ने रुड़की में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पैदा कर पार्टी को कमज़ोर करने का काम किया हैं इतना ही नहीं पूर्व सीएम हरीश रावत को हमेशा उन्होंने नजर अंदाज किया है किसी भी कार्यक्रम के बैनर हों या पोस्टर उन पर हरीश रावत का कोई फोटो नजर नहीं आता है जिससे कांग्रेस के हरीश रावत समर्थकों में बेहद गुस्सा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
हरीश रावत समर्थक ऐसे नगर अध्यक्ष को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकते जो पार्टी के अंदर गुटबाज़ी पैदा करते हों। राकेश गौड़ ने साफ तौर पर कहा कि नगर अध्यक्ष कलीम खान को उनके पद से हटाकर किसी योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष बनाये जाने की जोरदार मांग की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अध्यक्ष ना बदला गया तो इसका काफी प्रभाव पड़ेगा। डॉक्टर राकेश गौड़ ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी जिसके मुख्यमंत्री हरीश रावत बनेंगे।उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में गुटबाजी की बात करके पार्टी को कमज़ोर करने का कार्य कर रहे हैं जो नहीं है
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में रूड़कीं में दो प्रतियाशियो की मज़बूत दावेदारी है जिनमे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल शर्मा और प्रमुख सामजसेवी हंसराज राज सचदेवा की कांग्रेस पार्टी में मज़बूत दावेदार हैं जिनके नाम का पार्टी हाईकमान में भी मंथन चल रहा है। उधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष कलीम खान ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह सभी लोगों को पार्टी के साथ जोड़ कर चल रहे हैं उन्होंने पार्टी को काफी मजबूत किया है वह कांग्रेस के सच्चे पक्के सिपाही हैं जिन्होंने पार्टी को रूड़कीं में मज़बूत करने का का काम किया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला