आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां आज पूरे देश मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की गांव गांव से लेकर शहर भर में धूम रही वहीं नगर निगम के वार्ड 13 साउथ सिविल लाइन में भी दोनों महापुरषो की फोटो पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी गई।इस मौक पर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत सफ़ाई कार्य भी किया गया। इस मौके पर नगर निगम में वार्ड 13 के पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नवनीत शर्मा ने कहा कि देश के जिन महापुरषों ने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि आज लोगों को लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरषों के योगदान से आने वाली पीढ़ी खासतौर से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। जिससे आने वाली पीढ़ी को भी महापुरषों के जीवन से कुछ सीखना चाहिए।
महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा का मार्ग अपनाया और सच्चाई के रास्ते पर चले आज भी उन्हें बच्चे बापू कहकर पुकारते हैं जबकि लाल बहादुर शास्त्री बेहद ईमानदार और सच्चे देश भक्त थे जिनके आदर्शों पर चलना चाहिए।इस मौके पर डॉ नवनीत शर्मा की पत्नी पुनीत शर्मा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री उमा देवी,मायावती,सीमा,नीलम,दीपा, पूजा, उर्मिला।यादव,योगिता,मनोरमा,विनोद,सहाइका मिथलेश,बबली,नीटू, और अनीता आदि मौजूद रहीं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला