आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां आज पूरे देश मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की गांव गांव से लेकर शहर भर में धूम रही वहीं सरकारी कार्यालयों में भी दोनों महापुरषों के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गयी। इस मौके पर प्राधिकरण के सभी कर्मचारियों ने साफ सफाई का संकल्प लिया इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत ने सभी देश और प्रदेश वासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते है कहा कि प्राधिकरण के सभी कर्मचारियों ने दो अक्टूबर को साफ सफाई और स्वच्छता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
पूरे कार्यालय के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में प्राधिकरण पूरा कार्य करेगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व रूड़कीं हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा गंगनहर की कावड़ पटरी पर वरक्षारोपन का अभियान भी चलाया था जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली थी। सहायक अभियंता डीएस रावत ने कहा कि देश के जिन महापुरषों ने इस देश के लिए कुर्बानी दी है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज लोगों को लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरषों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्राधिकरण के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला