Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के कुंजा बहादरपुर गांव में मुख्यमंत्री का हुआ ज़ोरदार स्वागत, शहीदों के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धाजंलि,राजकीय इंटर कॉलेज को कृषि महाविद्यालय बनाने की घोषणा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भगवानपुर के कुंजा बहादुरपुर गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक पर दोनों की  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदो को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर  एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंजा बहादुरपुर राजकीय इंटर कॉलेज को कृषि महाविद्यालय घोषणा की वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में बेहद गंभीर है प्रदेश सरकार ने युवाओं की परेशानी को देखते हुए आवेदन शुल्क पूरी तरह से खत्म कर दिया है सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है किसानों के गन्ने के भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है

जल्दी किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा इतना ही नहीं गन्ने क्या बोली अभी जल्दी घोषित कर दिया जाएगा मुख्यमंत्री का कुंजा बहादुरपुर पहुंचने पर शहीद राजा विजय सिंह समिति द्वारा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर यूपी के परिवहन राज्य मंत्री  अशोक चौधरी, भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भाजपा विधायक सुरेश राठोर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल, देवड़ा के नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश पूर्व मंत्री  डॉ रामपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369