आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां आज पूरे देश मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की गांव गांव से लेकर शहर भर में धूम रही वहीं पिरान कलियर मण्डल के इमली खेड़ा के बूथ संख्या 06 पर डी वी पी स्कूल में भी दोनों महापुरषो की फोटो पर पुष्पांजलि दी गई।इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गयी। तथा स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत सफ़ाई कार्य किया गया।
इस मौके पर कलियर से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने कहा कि देश के जिन महापुरषों ने इस देश के लिए कुर्बानी दी है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज लोगों को लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरषों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आने वाली पीढ़ी को भी महापुरषों के जीवन से कुछ सीखना चाहिए।इस मौके पर कमलेश सती,पूर्णकालिक विस्तारक के अलावा मोहित अग्रवाल, वीरेन्द्र आर्य , मण्डल महामंत्री, अंकित रोड, उपाध्यक्ष, बिजेन्द्रपाल संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ, पंकजपाल अध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा, सुरेश सैनी, सोमपाल, बालेन्द्र , बूथ अध्यक्ष, योगेन्द्र आर्य , शिवकुमार कश्यप , अंकित , सुनील , रविन्द्र ,राजीव,कपिल,आकाश, विजय ,महामंत्री मोहित अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला