Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया अकबरपुर फाजिलपुर में 49 लाख की सड़क का शिलान्यास,आज़ादी के बाद पहली बार होगा सड़क का निर्माण

Spread the love

मोहम्मद शामिक

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आज शनिवार को एक सीसीरोड़ का शिलान्यास किया है जो आज़ादी के पहली बार बनेगी।ये सड़क तीन गांव को आपस मे जोड़ेगी जिसमे अकबरपुर फाजलपुर से हीराहेड़ी और मूलवाला गांव तक का लिंक रोड़ होगा। इस सड़क केशिलान्यास के मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजंती माला काफी उत्साहित दिखाई दिए।इस सड़क का निर्माण 49 लाख की लागत से ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि मेरा गांव मेरी सड़क के सलोगन के साथ इस सड़क का शिलान्यास किया गया है जिसका तीन गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।विधायक ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।तीन साल तक सड़क बहुत अच्छी रहे इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता से जो वायदे किये थे उन्हें उन्होंने बेहद कम समय मे पूरा किया है। गांव गांव का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल था जिसे  उन्होंने बेहद कम समय से पूरा किया है। देशराज कर्णवाल ने कहा कि गांव गांव में  उनके द्वारा सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि विकास करना ही उनका मकसद है जिसे उन्होंने पूरा किया है।इस मौके पर भाजपा नेत्री बैजंती माला  के साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369