मोहम्मद शामिक
रूड़कीं के भारत नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। सामाजिक संस्था समाज उत्थान समिति द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाई गई।इस मौके पर दोनों महापुरुषों को माला डालकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी सनाउल हक ने कहा कि आज जहां पूरा राष्ट्र गांधी जयंती और लाल बहादुर जयंती मना रहा है बड़ी खुशी का दिन है इस दिन पर कुछ ना कुछ संकल्प ज़रूर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि सामाजिक उत्थान समिति ने आज के दिन निर्णय लिया है कि जो बच्चे फीस के अभाव में स्कूल नहीं जा पाते हैं ऐसे बच्चों को सामाजिक उत्थान समिति स्कूल पढ़ाने का काम करेगी और उन्हें स्कूल भेजने का काम करेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि समाज उत्थान समिति बेहद अच्छा कार्य कर रही है। इस मौके पर शमशुल हसन सैफ़ी ने कहा कि समाज उत्थान समिति सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगी। आज दिन काफी महत्वपूर्ण है लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज उत्थान समिति का कार्य बेहतर रहा है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नदीम मलिक ने कहा कि समाज उत्थान समिति गरीब और निर्धन लोगों की सेवा करेगी तथा जो बच्चे फीस के कारण स्कूल नहीं जा पाते हैं ऐसे बच्चों की तालीम समाज उत्थान समिति करेगी।

उन्होंने कहा कि आज सभी को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाना चाहिए और उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी डॉ हाशमी ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों के चलते देश के हर वर्ग के लोग बेहद परेशान हैं समाज मे लगातार भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के चलते लोग परेशान आ चुके हैं।इस मौके पर समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष नदीम मलिक,सचिव नसीम, सहसचिव नोशाद अली
कोषाध्यक्ष, अब्दुल जब्बार सम्मानित सदस्य, अब्दुल कादिर सनाउल हक, शमशुल हसन सैफी राशिद, मुमताज़, मो शरीफ, मास्टर जी, राजेश कुमार , साहिल खान, ताहिर, सलीम, डॉ, एफ ए हाशमी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला