नारसन ब्लॉक के एसएमआई गोदाम पर राशन डीलरों की एक बैठक में पहुंचे झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए है राशनकार्डो के कारण लोग बेहद परेशान हैं खाद्य पूर्ति अधिकारी टीएन शर्मा को उन्होंने एक माह के अंदर लोगों के राशन कार्डों को ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राशन कार्डों के ऑनलाइन ना होने से ग्रामीणों को खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं जिससे बाहर से आने वाले ग्रामीणों का जहां अपने समय का नुकसान हो रहा है वहीं उन्हें आर्थिक हानि भी हो रही है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
देशराज कर्णवाल ने कहा कि खाद्य आपूर्ति कार्यालय को लोगों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राशन डीलरों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। भाजपा विधायक को राशन डीलरों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया था जिसके चलते राशन डीलर एसोसिएशन के नारसन के अध्यक्ष सुनील शर्मा और उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि 10 माह का पुणे राशन का कोई भी लाभांश अभी तक भी विभाग द्वारा नहीं मिला है या तो पुणे सरकार बेहतर कमीशन उपलब्ध कराएं या फिर उनको सरकार मानदेय की व्यवस्था करें अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके सामने विकराल समस्या खड़ी हो जाएगी।

जिसके बाद भाजपा विधायक देशराज करण वालों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह सरकार में राशन डीलरों की समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे इस दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रुड़की डी एन शर्मा ने काकी राशन डीलरों को अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझ नहीं चाहिए राशन डीलर का चुनाव सीधे गांव की जनता से होता है राशन डीलर अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ करे दो उसका लाभ उसका लाभ लोगों को मिलता है उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों के राशन कार्ड की ऑनलाइन समस्या का समाधान हो जाएगा सरकार की जो योजनाएं हैं उनका भी लाभ मिलेगा इस मौके पर यह तो सिंह ऋषि पाल इरफान अली मोहम्मद इमरान आदि बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला