आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंदिर के पुजारी की हत्त्या का खुलासा आज शुक्रवार को एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर किया है पुलिस के मुताबिक नसीरपुर के मंदिर के पुजारी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मिलकपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से मर्तक पुजारी का मोबाइल फोन और मंदिर की चाबी भी बरामद हुई है। आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह गन्ने का सैंटर पर चौकीदारी करता था जो पिछले दो-तीन साल से पुजारी के संपर्क में था धर्मेंद्र ने बताया था कि एक दिन वह अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इसी बीच वह पुजारी के पास भी पहुंच गया जहां पुजारी ने उसे दो हज़ार का नोट दिखाया और उसे अपनी झोपड़ी में ले गया।इस दौरान पुजारी ने उसके साथ कुकर्म किया और उसे धमकी दी अगर किसी को इस बात की जानकारी दी तो तेरे लिए बेहतर नहीं होगा हालांकि दो महीने पहले भी पुजारी ने नसीरपुर मंदिर में उसे बुलाया था जहां उसने उसे दिन अपने पास रखा और उसके साथ कुकर्म भी किया लेकिन उसके लिए कोई पैसा नहीं दिया जिससे वह बेहद नाराज होकर वापस लौट गया।

पैसे ना मिलने से नाराज़ आरोपी ने मंदिर के पुजारी की हत्त्या की योजना बनाई जिसके चलते आरोपी ने सात सितम्बर को फिर अपने गांव से साइकिल से पुजारी के पास पहुंचा जहां पुजारी के साथ उसकी नोकझोंक भी हुई थी जिसके बाद दोनों में भारी विवाद हुआ। उसने पुजारी की मारपीट के बाद करंट लगा कर हत्या कर दी और वह मौके से फरार हो गया। आज एस एस पी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने हत्या का खुलासा कर दिया।खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी उप ब मौजूद रहे।एस एस पी डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुजारी की हत्त्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी आरोपी को पैसे की ज़रूरत थी जिसके चलते उसने पुजारी को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला