Jan Mudde

No.1 news portal of India

लिब्बारेहड़ी गन्ना समिति पर भाजपा विधायक ने किया औचक निरीक्षण,गन्ना अधिकारी को लगाई जमकर फटकार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

लिब्बारेहड़ी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद के कार्यालय का आज शुक्रवार को झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लिब्बारेहड़ी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन  कुलदीप चौधरी भी मौजूद रहे।इस दौरान गन्ना समिति में कोई भी अधिकारी ना मिलने पर भाजपा विधायक भड़क गए उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान गन्ना परिषद में गन्ना विकास निरीक्षक कार्तिक चंद् विशवास की उन्होंने जमकर क्लास लगाई।जब विधायक ने उनसे क्षेत्र के गांव के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह केवल तीन गांव के नामों के बारे में  ही बता पाए।जिससे विधायक भड़क गए और उन्होंने मौके पर सीडीआई को जमकर फटकार लगाई। भाजपा विधायक ने इस दौरान  विधायक  देशराज कर्णवाल ने गन्ना अधिकारियों  को गांव गांव जाकर गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने के सख्त निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि गन्ना समिति के अधिकारियों को अपने कार्यालय में ना  बैठकर  गांव गांव गन्ना किसानों के बीच पहुंचना पड़ेगा तभी किसानों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा।

 भाजपा विधायक ने गन्ना विकास समिति के सभी कर्मचारियों  को अपनी डियूटी के प्रति गंभीरता दिखाने के भी सख्त निर्देश दिए। विधायक देशराज कर्णवाल का पारा उस समय चढ़ गया जब उन्हें  बिना बताए गन्ना अधिकारियों ने तांसिपुर गांव में गन्ना किसानों की चौपाल लगवाई। भाजपा विधायक ने इस दौरान अपने मोबाइल फोन पर गन्ना अधिकारी  को जमकर फटकार भी लगाई और गांव  गांव में किसान गोष्ठियां आयोजित करने के भी सख्त निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के भुगतान कराने को लेकर भी अधिकारी गंभीर रहें।इस मौके पर दर्जनों किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369