रूड़कीं से लगे आसपास के नए हाइवे पर हर रोज़ बढ़ते हादसों से लोगों की जान बेहद मुश्किल में आ गई है आलम ये है कि आज गुरुवार की शाम को रूड़कीं भगवानपुर हाइवे पर तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार दस माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भरकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है हालांकि मासूम के परिजन पोस्टमार्टम ना कराने पर अड़े है लेकिन फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल दो लोग गागलहेड़ी ज़िला सहारनपुर से बाइक से अपनी बहन के यहां आ रहे थे जैसे ही उनकी बाइक भगवानपुर से आगे पहुंची तो सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जहाँ दस माह के अबुजर की मौके पर ही सड़क पर गिरने से मौत हो गई जबकि बाइक सवार दोनो लोग भी घायल हुए हैं जिनका उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है।फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला