आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं सिविल हॉस्पिटल पहुंची एक मां अपनी घायल बेटी को देखकर फफक फफक रोने लगी जिसे उसके परिजनों ने शांत किया।दरअसल सिकंदरपुर गांव में एक परिवार में पुरानी रंजिश चली आ रही है आज एक पक्ष जैसे ही अपने मकान में गेट लगाने लगा तो दूसरे पक्ष ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें दोनो पक्षों के लगभग पांच लोग घायल हो गए जिनमे तीन की हालत को नाज़ुक देखते हुए रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं। दरअसल सिकन्दरपुर गांव निवासी राव गुलजेब पुत्र राव फारूक अपने मकान की दीवार का निर्माण कर रहे हैं जिसमें आज गुरुवार को वह अपने रास्ते पर गेट लगा रहे थे
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आरोप है कि इसी दौरान मौके पर उनके सगे भाई छोटे पुत्र फारूक,राव नाज़िम पुत्र राव फारूक,और फैसल पुत्र गुलिस्तान ने गेट लगाने का विरोध करने लगे।जिसके चलते दोनो पक्षों में तनाव हो गया हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई।आरोप है कि मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी छोटे,फैसल और राव नाज़िम ने पहले ज़ेबुन पत्नी गुलजेब पर लात घूंसों से हमला बोल दिया जिसकी छीख पुकार सुनकर मौके पर उसे बचाने पहुंची उसकी पुत्री कहकशां और गुलजेब पुत्र फारूक पर लाठी डंडों से उन्होंने जोरदार हमला बोल दिया जिसमें एक पक्ष के कहकशां जैबुन, और गुलजेब गंभीर रूप से घायल हो गए
जिनका उपचार रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।वहीं दूसरे पक्ष के राव गुलिस्तान फैसल घायल हुए हैं जिन्हें हॉस्पिटल से उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।फिलहाल दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है पुलिस तहरीर के बाद पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला