आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में बाल विकास विभाग द्वारा गांव गांव में सरकार की योजनाओं को लागू कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मोहम्मदपुर मोहनपुरा इलाके में बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार मेले का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्षद नवनीत शर्मा ने आंगनबाड़ी वर्कर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रहीं हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ज़रिए प्रदेश सरकार बेटियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग ने भी तमाम तरह की योजनाएं चलाईं हैं जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

उन्होंने कहा आंगनवाड़ी वर्कर भी काफी मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही है फोटो पहचान पत्र हो या जनगणना, पल्स पोलियो ड्यूटी से लेकर तमाम सर्वे आगनबाड़ी वर्कर करती है जिनकीं सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी आगनबाड़ी वर्कर के कार्यों को देखते हुए इनके मानदेय में बढ़ोतरी करनी चाहिए। प्रदेश सरकार ने बाल विकास विभाग को पहले से अधिक मजबूत किया है कन्या धन योजना हो या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सभी योजनाओं को बाल विकास विभाग द्वारा बेहतर तरीके से लागू किया जा रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं इस दौरान बाल विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती अर्चना शर्मा सुपरवाइजर सुमन त्यागी, सरला बडोनी,और पूनम ने पोषाहार मेले में पहुंचकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ अर्चना शर्मा ने कहा कि पोषण मेला एक सितम्बर से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया है जिसका आज समापन था जिसमे अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित कर रहा है गांव गांव में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

पोषण मेले में महालक्ष्मी किट का वितरण गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नंदा गोरी योजना की जानकारी प्रदान भी की गई इस मेले में नीम की उपस्थिति रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उमा देवी रेखा देवी दीपा नीलम, सीमा, कुसुम, सपना,
माया,उर्मिला यादव बॉर्बी, पूजा दीप्ति पुष्पा मोनिका अरुणसाहिका नीतू अनीता,मिथिलेश बबली लक्ष्मी उषा आदि उपस्थित रहे।वहीं इस मेले में स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रीय एनम श्रीमती विनोद देवी सैदपुरा गांव से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ती माया, मायावती सुमन आदि ने भी मेले में प्रतिभाग किया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला