Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल, कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प- राजेंद्र चौधरी

Spread the love

राव शामिक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कहां की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है और जनता अब परिवर्तन चाहती है कांग्रेसी नेता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए हुए कहा कि इस सरकार ने लोगों को भुखमरी और बेरोज़गारी के अलावा कुछ नही दिया है। महंगाई इस कदर हावी है कि लोगों को घर चलाना दुश्वार हो चुका है तेल, पेट्रोल, एलपीजी सिलिंडर, दाल, सब्जी, फल की कीमतें आसमान छू रही हैं कांग्रेस सरकार में जो गैस सिलेंडर ₹400 का मिलता था वह अब हजार रुपए का हो चुका है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

महिलाओं को रसोई चलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन सब चीजों से जनता मैं आज त्राहि-त्राहि मची हुई है और अब जनता ने आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को जवाब देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले  2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी  बहुमत से सरकार बनाएगी दल बदल की राजनीति पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जो जिस विचारधारा का होता है वह उसी पार्टी में जाएगा और कुछ लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों से  प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में समाज का प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक जाती बेरोजगारी से महँगाई से बुरी तरह पीड़ित है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा हुआ जनसैलाब इस बात की तरफ इशारा करता है की जनता 2022 में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज देखना चाहती है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 5 साल में 3, 3 मुख्यमंत्री बदले जाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के पास न ही नेता है और न ही कोई नीति है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव चाहे कल हो या 2 महीने 4 महीने बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा को धाराशायी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369