Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की देहरादून हाइवे पर तेज़ रफ़्तार कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, कार सवार समेत सात लोग घायल,सिविल हॉस्पिटल में भर्ती

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल में बुधवार की देर शाम जैसे ही पांच घायल इमरजेंसी में पहुंचे तो सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ  में हड़कंप मच गया आनन-फानन में सभी डॉक्टरों को बुलाया गया जिनका उपचार  एमरजेंसी में चल रहा है वही दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है ।जबकिं  ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो घायलों कों पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।दरअसल रुड़की देहरादून हाईवे पर अलावलपुर के पास तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई जिसमें सवार पांच  लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

घायलों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया है वही ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे दो लोग भी घायल हुए हैं दरअसल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली में अचानक पंचर हो गया था इसका पता लगाने के लिए बाहर से मिस्त्री को बुलाया गया था और ट्रैक्टर भी एक साइड में खड़ा था इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे कार में कार के परखच्चे उड़ गए

और उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल कौन थे कहां जा रहे थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर दो की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369