आरिफ़ नियाज़ी
नारसन में भारतीय किसान यूनियन के नेता उस समय आपस मे भीड़ गए जब किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप दिया।इसी बात से नाराज़ कुछ किसानों ने एसडीएम के सामने ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की किसान नेताओं की कार्यप्रणाली से किसान यूनियन को भारी नुकसान पहुंच सकता है अगर जनता किसान यूनियन से जुड़ी है तो वह अपने मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने देगी। जिस तरह से किसान नेता उनकी उपेक्षा कर रहे हैं उसका जनता में अच्छा संदेश नहीं जाएगा और आने वाले समय मे भारतीय किसान यूनियन को किसान छोड़ भी सकते हैं जिसके बाद यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने मामले को शांत करने की काफी कोशिश की लेकिन किसान इतने गुस्से में थे कि वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
और उनकी लगातार कहासुनी होती रही।दरअसल सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के सैंकड़ों किसान आज सोमवार को नारसन में जोरदार प्रदर्शन करने पहुंचे थे जहां सब कुछ ठीकठाक चल रहा था इसी दौरान भगवानपुर एसडीएम भी किसानों से ज्ञापन देने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के तमाम नेता एसडीएम को ज्ञापन देने लगे जिसके चलते कुछ किसानों को इस दौरान उन्होंने नहीं बुलाया इसी बात से नाराज़ किसानों के एक पक्ष ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके चलते उन्हें शांत करने की किसान नेताओं ने भरपूर कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने और उन्होंने भारतीय किसान यूनियन को जमकर खरी खोटी सुनाई।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला