आरिफ़ नियाज़ी
संयुक्त किसान मोर्चा केआह्वान पर आज रुड़की की सड़कों पर सैकड़ों किसान प्रदर्शन करते दिखाई दिए। इस दौरान किसानों ने तहसील में पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। जिसमें तीन कृषि कानूनों को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसानों को बर्बाद और तबाह कर देना चाहती है जिसके चलते तीन कृषि कानून बनाकर सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है लेकिन सरकार के किसी भी दबाव में किसान आने वाला नहीं है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
किसानों पर लगातार जुल्म ज्यादती की जा रही है पुलिस उत्पीड़न ऊर्जा विभाग की वसूली,चकबंदी और गन्ना मूल्य जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही सब कुछ चलता रहा तो किसान अपना आंदोलन और तेज कर देंगे ।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि किसान को डराया धमकाया जा रहा है झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है लेकिन किसान उसके बावजूद भी सड़कों पर है।

आज किसानों ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसान इससे बड़ा आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नाज़िम अली ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है किसान आज बेहद संकट के दौर से गुजर रहा है उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की जरा भी कोई चिंता नहीं है वही भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहां की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी सरकार है किसानों पर सरकारी तमाम अत्याचार कर रही हैं लेकिन किसान भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा किसान तब तक आंदोलन करता रहेगा।

जब तक तीन कृषि कानून सरकार खत्म नहीं कर देती इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मुबारक अली, प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद इरशाद ,प्रदेश सचिव अनीस अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष कारी शहवार ,रियासत प्रधान, मास्टर महेंद्र सैनी ,पवन रोड, सतीश कुमार सैनी ,प्रदीप त्यागी ,राजेश सैनी, सुरेश रोड , छोटा सैनी ,अजय सैनी,राजेश सैनी ,प्रवेज़ प्रधान,, मोहम्मद आलम रणवीर सैनी, रामदास, शोभाराम प्रजापति, मंगत राम सैनी, नसीम अहमद अमित पाल, सत्यपाल, शमशाद प्रधान,चिश्ती आलम, आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला