Jan Mudde

No.1 news portal of India

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सट्टे के कारोबारी को किया गिरफ्तार, तीन हज़ार से अधिक की धनराशि के साथ सट्टे की पर्चियां बरामद

Spread the love

रूड़कीं और आसपास के गांव में सट्टे और जुए का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है हालांकि एस एस पी हरिद्वार द्वारा रूड़कीं पुलिस को क्षेत्र में बढ़ते सट्टा और जुए के कारोबार को रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं जिसके चलते आज मंगलवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने और सटोरिये को पाडली गुज्जर गांव से गिरफ्तार किया है। एस एस पी के आदेश के बाद पुलिस अधिकारियों ने जुए और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया है।जिसके चलते पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही जुए और सट्टे के कारोबार पर अंकुश लग सकेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि पहले भी इस तरह के अभियान पुलिस कई बार चला चुकी है लेकिन इस कारोबार को नहीं रोक पाई है अब देखना ये है कि पुलिस को इस अभियान में कितनी सफलता हासिल होती है।वहीं गंगनहर कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह, का0बलवीर ओर होमगार्ड अरविंद ने सूचना मिलने पर बीती सोमवार की रात्रि में जुए और सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी तरुण कुमार पुत्र मांगेराम निवासी पाडली गुर्जर फाटक के पास से गिरफ़्तार किया है जिसके पास से पुलिस को सट्टा पर्ची मय पेन तीन हज़ार दो सौ सत्तर रुपये की नगदी के साथ चन्द्रपुरी रिक्शा स्टैंड बीटीगंज से गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369